फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deteriorated condition of the prisoner who came on the date

Agra News: तारीख पर आए बंदी की बिगड़ी हालत

Thu, 25 May 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Deteriorated condition of the prisoner who came on the date
मैनपुरी।
विज्ञापन

दुष्कर्म के एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की बृहस्पतिवार को दीवानी हवालात में तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द की शिकायत पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया।

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बेलाहार निवासी रोहित कुमार के खिलाफ वर्ष 2020 में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में कुछ दिन बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेजा गया था। तभी से वह जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा है। बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के मामले में उसकी न्यायालय में पेशी थी। अन्य बंदियों के साथ उसे भी दीवानी लाया गया और हवालात में बंद कर दिया। अचानक बंदी पेट दर्द की शिकायत करते हुए गिर गया। बंदी की हालत बिगड़ता देख वहां सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने जेल प्रबंधन को सूचना दी। बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार होने के बाद बंदीरक्षक उसे जेल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed