फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Details of infectious diseases will be recorded on UDSP portal

Agra News: यूडीएसपी पोर्टल पर दर्ज होगा संक्रामक रोगों का ब्योरा

Fri, 02 Feb 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Details of infectious diseases will be recorded on UDSP portal
कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यालय सभागार में संक्रामक रोग के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया,यूडीएसपी पोर्टल (यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल) के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि अब संक्रामक रोगों का ब्योरा यूडीएसपी पोर्टल पर दर्ज होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि सभी प्रकार की संक्रामक बीमारियों पर नजर रखने के लिए यूडीएसपी पोर्टल विकसित किया गया है। जनपद में संभावित डेंगू,मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया, हेपेटाइटिस ए, बी,सी, टाइफाइड, स्क्रव टाइफस, लेप्टोस्पाइरोसिस आदि बीमारियों पर नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला), सीएचओ, आशा एवं आशा संगिनी के माध्यम से संक्रामक रोगों का सर्विलेंस किया जाएगा। संभावित मरीजों का जांच भी किया जाएगी। जांच की रिपोर्ट उसी दिन यूडीएसपी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। जिससे समस्त संभावित मरीजों को समय के अनुरूप चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होेंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन करके समस्त एएनएम, सीएचओ एवं फार्मासिस्टर फैसेलिटीज माड्यूल एवं लैब मॉड्यूल पर जानकारी दी जा रही हे। डाटा मैनेजर, आईडीएसपी अनुभाग विसुंदर शर्मा ने बताया कि पोर्टल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed