फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   destitude cows, farmer troubled, nager panchayat

बेसहारा गोवंश लेकर नगर पंचायत पहुंचे किसान

Thu, 06 Jan 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
destitude cows, farmer troubled, nager panchayat
06एमएनपी-23-ज्योंती में किसानों द्वारा नगर पंचायत के पास गोवंश एकत्रित करने की जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : MAINPURI
ज्योंती। बेसहारा गोवंश से परेशान किसान एक सैकड़ा से अधिक गोवंश लेकर बृहस्पतिवार की सुबह नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। कर्मचारियों द्वारा गेट बंद कर लेने से किसानों ने जमकर हंगामा काटा। किसानों के तेवर देख कर्मचारियों के हाथपैर फूल गए। कर्मचारियों की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने और गोवंश को गोशाला भेजने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

शासन ने बेसहारा गोवंश को गोशाला में पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बृहस्पतिवार को अखबारों में खबर छपने के बाद किसान एकत्रित हुए और खेतों के आसपास घूमने वाले बेसहारा गोवंश को एकत्रित करके उनको घेरे में लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। एक सैकड़ा से अधिक गोवंश और किसानों को देखकर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने गेट बंद कर लिया। किसानों के तेवर देख कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। किसान बेसहारा गोवंश को लेकर आसरा आवास के पास इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंच गए। किसानों ने गोवंश को घेर लिया। कर्मचारियों ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सुरभि पांडे को सूचना दी। अधिशासी अधिकारी ने एसडीएम सदर वीके मित्तल तथा तहसीलदार सदर राजकुमार को सूचना दे दी। जानकारी होते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण गोवंश को गोशाला में भेजने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

गोवंश की प्रधान करेंगे देखभाल
किसानों के साथ एसडीएम सदर ने कई बार वार्ता की। वार्ता करने के बाद एसडीएम ने कहा कि नगर पंचायत में छह ग्राम पंचायतें शामिल हैं। हर प्रधान को 15-15 गोवंश की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में एडीओ पंचायत को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश से किसान परेशान
किसान बेसहारा गोवंश से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि रात में खेतों पर टॉर्च लेकर गोवंश से खेतों की रखवाली करते हैं। बेसहारा गोवंश खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। खेत से भगाने पर गोवंश किसानों पर हमला तक कर देते हैं।

खुले में घूमने वाले बेसहारा गोवंश को गोशाला में पहुंचाने के शासन ने निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कर्मचारियों को काम शुरू करने को कहा गया है। किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
वीके मित्तल, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed