फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dessert kiosk set on fire at Lehra Ganga Ghat, goods worth one lakh burnt

लहरा गंगा घाट पर मिष्ठान का खोखे में लगाई आग, एक लाख का सामान जला

Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dessert kiosk set on fire at Lehra Ganga Ghat, goods worth one lakh burnt
कासगंज के सोरोंजी के लहरा गंगा घाट पर जलाया गया खोखा। - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। क्षेत्र के लहरा गंगा घाट पर रखे मिष्ठान विक्रेता के खोखे में आग लगा दी गई। जिससे उसमें खोखा व उसमें रखा आटा, चीनी, रिफाइंड आदि सामान जल गया। विक्रेता ने एक लाख रुपये का नुकसान होने अनुमान बताया है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

रामवती पत्नी जवाहरलाल निवासी ग्राम लहरा खोखा में मिष्ठान की दुकान लहरा गंगा घाट पर चलाती हैं। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण होता था। उसका कहना है कि गंगा पार से भगवान स्वरूप, गणेश, झब्बू निवासी नगला आशे थाना सहसवान जनपद बदायूं उनके खोखे पर आए। उसने आरोप लगाया कि तीनों ही दुकान पर कच्ची शराब रखकर बेचने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर गाली गलौज करने लगे और उसके मिष्ठान के खोखे में आग लगा दी। जिससे खोखा में रखे 50 किलो चीनी, 15 किलो रिफाइंड, 25 किलो तैयार मिष्ठान, 50 किलो आटा के अलावा खोखे में रखा कैमरा और फोटो बनाने वाली मशीन जल गई। विक्रेता रामवती ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की तहरीर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed