{"_id":"67b8be0c666ec07b2900da89","slug":"despite-the-ban-of-horticulture-department-potatoes-are-being-stored-in-cold-storage-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-132439-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उद्यान विभाग की रोक के बावजूद कोल्ड में हो रहा आलू भंडारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उद्यान विभाग की रोक के बावजूद कोल्ड में हो रहा आलू भंडारण
Fri, 21 Feb 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
सावित्री देवी आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में ई-रिक्शा में लदा आलू भंडारण के लिए जाता हुआ। स्रोतः ग्र
मैनपुरी। कुसमरा में स्थित सावित्री देवी आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में किसानों से आलू भंडारण की जिला उद्यान अधिकारी ने मनाही की है। इसके बाद भी कोल्ड स्टोरेज में आलू का भंडारण किया जा रहा है।
पिछले दिनों बकायदा उद्यान अधिकारी ने पत्र जारी किया था। इसमें कहा गया था कि सावित्री देवी कोल्ड स्टोर, किठाया मार्ग, कुसमरा ने कैनरा बैंक से लिए गए ऋण की अदायगी नहीं की है। कैनरा बैंक ने इसे कब्जे में ले रखा है। इसके संबंध में वाद भी लंबित है। इसमें किसान आलू का भंडारण न करें। इसके बाद भी कोल्ड संचालक आलू का भंडारण कर रहा है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी।