फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   design of the Gurudwara cut was changed there was a danger of accident traffic will start next month

Agra Metro: गुरुद्वारा कट की बदली गई डिजाइन, हादसे का था खतरा; अगले माह शुरू हो जाएगा आवागमन

Tue, 15 Jul 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 08:57 AM IST
सार

गुरुद्वारा कट की डिजाइन बदल दी है। यहां दोनों सड़कों के बीच ऊंचाई में करीब एक फुट का अंतर है। इससे वाहनों के फिसलने का खतरा अधिक है। नई डिजाइन में हादसे की आशंका नहीं होगी।
 

विज्ञापन
design of the Gurudwara cut was changed there was a danger of accident traffic will start next month
गुरुद्वारा कट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरुद्वारा कट की डिजाइन बदल दी है। यहां दोनों सड़कों के बीच ऊंचाई में करीब एक फुट का अंतर है। इससे वाहनों के फिसलने का खतरा अधिक है। नई डिजाइन में हादसे की आशंका नहीं होगी। अगले महीने यह कट शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड हैं। गुुरुद्वारा कट के ऊपर ही एलिवेटेड स्टेशन बनना है। इसके लिए कट बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


बीते महीने इससे करीब 20 मीटर पहले नया कट बनाया गया था। दूसरे सड़क की ऊंचाई एक फुट अधिक होने के कारण ढलान बन गया। सड़क पार करते समय वाहनों को रुकना पड़े तो फिसलने का खतरा अधिक है। हादसों की गुंजाइश बढ़ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर टीम ने डिजाइन बदलते हुए खुदाई शुरू कर दी है। अब कट के बीच में करीब 5 फीट तक समतल किया जाएगा, जिससे वाहन आसानी से पार कर सकेंगे। इस कार्य में दो सप्ताह का समय लग सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed