फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   design of Sikandra flyover will be changed survey has started final report will be prepared again

UP: सिकंदरा फ्लाईओवर की बदली जाएगी डिजाइन, सर्वे हुआ शुरू; फिर तैयार होगी अंतिम रिपोर्ट

Tue, 13 May 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 09:55 AM IST
सार

एनएचएआई ने मेट्रो स्टेशन के चलते पुराने प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है। अब यहां फ्लाईओवर के लिए डिजाइन को बदला जाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। 
 

विज्ञापन
design of Sikandra flyover will be changed survey has started final report will be prepared again
आगरा मेट्रो के लिए खड़े किए गए पिलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंससी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के मेट्रो परियोजना के चलते नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को सिकंदरा फ्लाईओवर की डिजाइन बदलनी पड़ रही है। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। मेट्रो का एलिवेटेड स्टेशन बनने के बाद अंतिम रिपोर्ट बनेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: प्लॉटिंग के अलावा ग्रुप हाउसिंग भी...प्रोपर्टी में निवेश के लिए हो जाएं तैयार, बुकिंग के लिए इतने भूखंड
विज्ञापन




 

एनएचएआई ने सिकंदरा पर जाम से छुटकारा पाने के लिए फ्लाईओवर बना रहा था। इसकी लागत करीब 44 करोड़ रुपये थी। यूपीएमआरसी के सिकंदरा पर एलिवेटेड स्टेशन बनाने की योजना के कारण ये प्रस्ताव रद्द हो गया। अब नए सिरे से इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। मेट्रो का पहला कॉरिडोर सिकंदरा तक है, जो अगले साल मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। मेट्रो का स्टेशन बनने के बाद इसकी अंतिम रिपोर्ट बनेगी। इसमें जगह की उपलब्धता, ऊंचाई, लंबाई और सर्विस रोड समेत अन्य का सर्वे किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -   UP: गोल्ड लोन कंपनी ने जेवर किए गायब, पूर्व विधायक के नाती संग हुई धोखाधड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस


 

एलिवेटेड स्टेशन के कारण फ्लाईओवर की डिजाइन में भी संशोधन होगा। सर्वे पूरा होने के बाद प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा, इसके बाद बजट तय होगा। एनएचएआई के घटना प्रबंधक आवेश खान ने बताया कि अभी मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। ये अगले साल पूरा हो जाएगा। इसके बाद विशेषज्ञों की टीम सिकंदरा पर अंतिम सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी, इसके आधार पर नए फ्लाईओवर की डिजाइन बनेगी। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।

ये भी पढ़ें -     Water Crisis: आगरा के यमुनापार में जल संकट, सड़क पर उतरी महिलाएं...खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed