फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Commissioner of Industries became the nodal officer of TTZ

Agra News: टीटीजेड के नोडल अधिकारी बने उपायुक्त उद्योग

Mon, 27 Jul 2026 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner of Industries became the nodal officer of TTZ
आगरा। ताज संरक्षित क्षेत्र (टीटीजेड) से एमएसएमई उद्योगों से पाबंदियां हटने के बाद रविवार को नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने टीटीजेड के नवनियुक्त नोडल अधिकारी व उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र कुमार का सम्मान किया। उद्योगों के हित में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पैरवी के लिए शैलेंद्र कुमार का आभार जताया गया। शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पैरा 27 हटाना पहली प्राथमिकता थी, जिसमें मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का अहम योगदान रहा। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि अब आगरा में सफेद श्रेणी के गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना कर इसे पुनः औद्योगिक हब बनाना है। उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में अंबा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल, योगेंद्र कुमार सिंघल, अतुल कुमार गुप्ता, शलभ शर्मा व प्रशांत जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed