फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Cm Keshav Prasad Morya Mainpuri Visit Today Adress A Raily

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- सपाई अगर रुपये दें तो ले लेना, वोट भाजपा को देना, अखिलेश पर कसा ये तंज

Sun, 27 Nov 2022 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 06:07 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार में मैनपुरी में गुंडागर्दी चरम पर थी। सपाई दिनदहाड़े लोगों को लूट किया करते थे। अब योगी की सरकार में जनता खुद को पूरी तरह सुरक्षित समझ रही है।

विज्ञापन
Deputy Cm Keshav Prasad Morya Mainpuri Visit Today Adress A Raily
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मैनपुरी की किशनी विधानसभा में पहुंचे। यहां शमशेरगंज में उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव पर चुनाव में रुपये बांटने का आरोप लगाया। डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
विज्ञापन


रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर नगर के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में उतरा। वहां से वे कार से शमशेरगंज की जनसभा में पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने एक ज्योतिषी को अखिलेश यादव की कुंडली दिखवाई थी, जिसमें इनके भाग्य में 25 साल तक सत्ता नहीं है। इनके शासन में गुंडागर्दी चरम पर थी, इसलिए ये हर चुनाव लगातार हारते जा रहे हैं। अखिलेश यादव नेताजी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा ने हमेशा मुलायम सिंह का सम्मान किया, लेकिन अब नेताजी नहीं हैं। अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार कर अरबों की सम्पत्ति इकट्ठी कर ली, जिसका प्रयोग चुनाव में कर रहे है, इसका संज्ञान चुनाव आयोग भी लेगा। यहां की जनता इनसे रुपये भी ले ले और भाजपा में वोट डाल दे। 
विज्ञापन

 हर हाल में खिलेगा कमल

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार में मैनपुरी में गुंडागर्दी चरम पर थी। सपाई दिनदहाड़े लोगों को लूट किया करते थे। अब योगी की सरकार में जनता खुद को पूरी तरह सुरक्षित समझ रही है। इस बार मैनपुरी में हर हाल में कमल खिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री ओमजी दुबे, मण्डल अध्यक्ष हृदेश शाक्य, आदित्य दीक्षित ने डिप्टी सीएम का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में पूर्व प्रधान शिवबक्स शाक्य व कुरंसडा प्रधान श्रीकांत शाक्य, नगला नीम के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शिवराज सिंह यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - kasganj: सात साल के मासूम की मौत से मचा कोहराम,  घरवालों ने लगाया पड़ोसियों पर जहर देने का आरोप

ये रहे मौजूद 

जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने रामनामी दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, विधायक ममतेश शाक्य, हर्षवर्धन सिंह, रमाशंकर तिवारी, प्रेम सिंह शाक्य, प्रदीप तिवारी, प्रियरंजन आशू दिवाकर, राहुल राठौर, प्रिया शाक्य, मनेश चौहान ओम दुबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed