फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya Visits to Mathura today

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मथुरा में, वृंदावन में करेंगे परियोजनाओं का शिलान्यास

Sat, 12 Dec 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya Visits to Mathura today
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को मथुरा आ रहे हैं। वह हेलीकॉप्टर से वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कर निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सर्किट हाउस में रात विश्राम के बाद रविवार को दोपहर पवन हंस हेलीपैड से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने का कार्यक्रम शुक्रवार की शाम प्रशासन को मिला। लोक निर्माण विभाग में अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक शिलान्यास की फाइलें पूरी करने में जुटे रहे। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। 12:45 बजे कार से टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर जाएंगे। 
विज्ञापन



यहां जनपद स्तरीय लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। बाद में बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग एवं सेतु निगम की निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सर्किट हाउस में रात विश्राम करेंगे। 13 दिसंबर रविवार को सर्किट हाउस से दोपहर 1:30 बजे कार द्वारा रवाना होंगे और 1:55 बजे हेलीपैड पवनहंस पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेला स्थल का निरीक्षण कर सकते हैं डिप्टी सीएम

वृंदावन में कुंभ मेले का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग निर्माण कार्य कर रहा है। कई सड़कें बनाई जा रही हैं। ऐसे में शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वृंदावन आ रहे हैं। लोक निर्माण मंत्रालय भी मौर्य के पास है, इसलिए लोक निर्माण विभाग में खलबली मची है। चूंकि उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में स्थलीय निरीक्षण का भी जिक्र है, इसलिए माना जा रहा है कि वह कुंभ मेला स्थल का निरीक्षण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed