{"_id":"5e3287fc8ebc3e4b4a3d55e7","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-visits-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर के अधूरे सपनों को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री मोदी: केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर के अधूरे सपनों को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री मोदी: केशव प्रसाद मौर्य
Fri, 31 Jan 2020 11:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमनगरी के रजत जयंती वर्ष को भव्य बनाने के दावे के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को चक्कीपाट, छीपीटोला में भीमनगरी कार्यालय का उदघाटन किया। डिप्टी सीएम ने इसके बाद हुई सभा में कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के अधूरे सपनों को प्रधानमंत्री मोदी ही पूरा कर रहे हैं। इस बार की भीमनगरी को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है।
बृहस्पतिवार दोपहर आगरा आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भीमनगरी के भगवा हुए मंच पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलित समाज की हितैषी है। समाज में समानता के साथ योजनाओं का फायदा हर किसी को मिल रहा है।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी पर हमलावर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा अध्यक्ष बेकार ही दलित वोटबैंक पर दावा कर रही हैं। उनका समाज के हित से नहीं, बल्कि खुद से वास्ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, वंचितों की सेवा की है। कुंभ में स्नान के बाद उन्होंने सफाई कर्मियों के पैर धोना इसका उदाहरण है।

भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष इस साल प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डा.जीएस धर्मेश हैं। उनके साथ एमएसएमई राज्यमंत्री चौ.उदयभान सिंह, भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, योगेंद्र उपाध्याय और केंद्रीय समिति के पदाधिकारी करतार सिंह भारतीय, भरत सिंह, धर्मेंद्र सोनी आदि मंच पर मौजूद रहे।
शाहीन बाग में वही जो प्रदेश में अराजकता फैलाना चाहते थे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भीमनगरी से पहले सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की और कहा कि शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन में वही लोग शामिल हैं जो विरोध के नाम पर यूपी में अराजकता फैलाना चाहते थे। वह लोकतंत्र केचौथे स्तंभ मीडिया पर हमले कर रहे हैं।
भीमनगरी के लिए फंड की कमी नहीं
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आयोजन समिति को स्पष्ट कहा है कि प्रदेश सरकार के पास भीमनगरी आयोजन केलिए फंड की कमी नहीं है। इसलिए वह रजत जयंती वर्ष पर भव्य आयोजन करें। चक्कीपाट, छीपीटोला पर भीमनगरी 15 से 17 अप्रैल तक सजाई जाएगी।
डिप्टी सीएम पूर्व शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे के घर भी गए और सर्किट हाउस में पार्टी के शहर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह समेत कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।