फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya says Samajwadi Party will end after the Mainpuri by-election

Mainpuri Bypoll: उपमुख्यमंत्री बोले- मैनपुरी में चलने लगी बदलाव की हवा, उपचुनाव के बाद समाप्त हो जाएगी सपा

Thu, 01 Dec 2022 08:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Dec 2022 08:56 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को मैनपुरी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी रही। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाज का प्रबुद्ध वर्ग अब परिवारवाद के खिलाफ है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya says Samajwadi Party will end after the Mainpuri by-election
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैनपुरी में बदलाव की हवा चल चुकी है। लोग सैफई परिवार से मुक्ति चाहते हैं। उपचुनाव में मतदान करके भाजपा के विकास की योजना में अपना योगदान देंगे। समाज का प्रबुद्ध वर्ग अब खुलकर भाजपा के साथ आ चुका है। मतदान के दिन गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को आगरा रोड स्थित लार्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती भी है। सबका साथ लेकर सबके विश्वास के साथ सबका विकास कर रही है। भाजपा का साथ देकर लोगों ने सपा के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर, आजमगढ़, कन्नौज, फिरोजाबाद, बदायूं में सपा को चित्त कर दिया है। अब बारी मैनुपरी की है। उपचुनाव में मैनपुरी में कमल ही खिलेगा। 

विज्ञापन

'प्रबुद्ध वर्ग परिवारवाद के खिलाफ' 

उन्होंने कहा कि सपा के पास टिकट देने के लिए केवल सैफई परिवार है। जबकि भाजपा छोटे से कार्यकर्ता को टिकट देती है। समाज का प्रबुद्ध वर्ग अब परिवारवाद के खिलाफ है। वह विकास की मुख्य धारा से जुड़ना चाहता है। प्रबुद्ध वर्ग ही समाज को हमेशा संदेश देता है। मैनपुरी में इस बार कमल ही खिलेगा। इस मौके पर भाजपा के आईटी सेल के जिला संयोजक शशांक गुप्ता 'भरत', डॉक्टर सुमंत गुप्ता, बीके अवंती बहिन, उत्तम गुप्ता, अशोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, पीयूष चंदेल, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव के बाद सपा हो जाएगी समाप्त

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉक्टर राकेश गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से कहा कि उपचुनाव के बाद समाजवादी पार्टी समाप्त हो जाएगी। परिवारवाद का सफाया हो जाएगा। लोकतंत्र में राजा पेट से नहीं वोट से पैदा होता है। इस बार मैनपुरी इतिहास बनाने जा रहा है। मतदाता वोट की ताकत से सपा की राजनीति को खत्म कर देगा। लोगों को सपा सरकार के समय की गुंडागर्दी आज भी याद है। जसवंतनगर और करहल विधानसभा क्षेत्र में भी परिवारवाद के बदलाव की हवा चल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed