{"_id":"61c8a76e817f4c767747b3d2","slug":"deputy-cm-keshav-kumar-morya-kasganj-news-agr519202073","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 में 60 हमारा है, 40 में भी बंटवारा है- केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 में 60 हमारा है, 40 में भी बंटवारा है- केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। आप लोगों को सावधान रहना है। जिन्ना को आदर्श बताने वाले चुनावी हिंदू बनकर आएंगे। इन्हें सबक सिखाना है। लोग कमल के फूल का बटन दबाने को बेताब दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 100 फीसद वोट में 60 हमारा है जो 40 बचा उसमें भी हमारा बंटवारा है।
बारह पत्थर मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सपा, बसपा, कांग्रेस, समाज को बांटकर विकास की बहती गंगा को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये तीनों मिलकर विकास की बहती गंगा को रोक सकते हैं? कमल का फूल रोक सकते हैं? जो जिन्ना को ही अपना आदर्श बताते हैं अब वे चुनावी हिंदू बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। कासगंज जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों को सिर्फ जिताना ही नहीं हैं, बल्कि अभूतपूर्व विजय हांसिल करानी है। विपक्षियों की जमानत जब्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। प्रदेश में सभी वर्गों के हितों में सरकार ने काम किया है। कहा कि प्रदेश की जनता को सिर्फ कमल के फूल का बटन दिखाई दे रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में कमल के फूल का बटन दबाने के लिए जनता बेताब है। आज इस बात का संकल्प लें कि विजय मार्ग में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।