UP Election 2022: मथुरा के गोवर्धन में उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत का किया दावा, विपक्षी दलों पर बरसे
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को मथुरा के गोवर्धन में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। इसमें उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत में सरकार बनेगी। सपा, रालोद, बसपा और कांग्रेस मिलकर तीन अंकों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेंगे। इनका कोई जनाधार नहीं है। सपा के गुंडा माफिया राज से त्रस्त जनता ने भाजपा को 2017 में पूर्ण बहुमत देकर चुना है, योगी मोदी के सुशासन की मुरीद जनता फिर 2022 में भाजपा की सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि कोई कहता है योगीजी मठ चले जाएंगे, मोदीजी हिमालय चल जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा योगी और मोदी है। 25-30 साल तक भाजपा का कोई हिलाने वाला नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। किसी के भड़काऊ भाषण पर हमें प्रत्युत्तर नहीं करना है। उनकी भाषा का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना है।
सपा पर साधा निशाना
डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जब सरकार में आए थे, तब घोषणा की थी कि मकान दिया जाएगा। फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया। लाखों में फॉर्म भरवाए और मकान दिए हजारों में। अब वह बिजली के फार्म भरवा रहे हैं। ये लोग जनता को भ्रमित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद 45 लाख मकान बनवाए गए। ढाई करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए गए। करोड़ों गैस सिलिंडर बांटे गए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह भाजपा की हवा बह रही है, मैं कह सकता हूं, भाजपा का जो पिछला रिकॉर्ड है वह टूटेगा, सपा, रालोद, बसपा, कांग्रेस, मिलकर तीन अंकों को पार नहीं कर सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि गोवर्धन में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह को भारी बहुमत से जिताने का काम करें। मंच पर विधायक कारिंदा सिंह, महादेव शर्मा आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
आगरा में बोले- भाजपा में केवल कमल का फूल चलता है
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को बरहन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, रालोद समेत अन्य पार्टियों में व्यक्ति चलता है, लेकिन भाजपा में केवल कमल का फूल चलता है। पिछले पांच साल में आगरा में जो विकास की बहार आई है। वह यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रयास है। फिर सब एकजुट हों। अगड़ा-पिछड़ा भूलकर भाजपा को जिताएं।उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में सपा और बसपा के तमाम लोग भाजपा में आए हैं। इन लोगों का मानना है कि प्रदेश को कोई बचा सकता है तो केवल भाजपा और बाबा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय माफिया-मवाली और गुंडों का गठजोड़ हो रहा है। पहले सात सौ से अधिक दंगे प्रदेश में हुए थे। सभी इन्हीं के संरक्षण से थे। कांवड़िया बम बम भोले बोलते निकलते तो उन पर पत्थर फेंके जाते थे। अब ऐसा करने की किसी की हिम्मत नहीं है।