फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Dinesh Sharma targets Samajwadi Party in Firozabad rally

UP Election 2022: फिरोजाबाद में बोले उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा- चुनाव नतीजे आते ही सपा हो जाएगी साफ

Mon, 14 Feb 2022 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 04:59 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने फिरोजाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे आते ही सपा साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma targets Samajwadi Party in Firozabad rally
शिकोहाबाद में सभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को फिरोजाबाद के टूंडला और शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को चुनाव परिणाम आते ही सपा मतलब साफ पार्टी बन जाएगी। फिरोजाबाद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश से सपा का सफाया तय हो चुका है। फिरोजाबाद जिले में इस बार भाजपा को पांचों सीटें मिलने जा रही हैं। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जितने आवास एक-एक जिले में दे दिए, उतने आवास पूर्व की सरकार पूरे प्रदेश में नहीं दे पाई। भाजपा सरकार ने ही किसान सम्मान निधि, मुफ्त विद्युत कनेक्शन, पेंशन, मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। किसानों की सुविधा के लिए नलकूपों के बिल को आधा कर दिया गया है। 

विज्ञापन

भाजपा सरकार के काम गिनाए  

उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में तीन से सात घंटे ही विद्युत सप्लाई दी जाती थी, लेकिन अब शहरों में 24 घंटे तो तहसील स्तर पर 22 घंटे तक बिजली मिल रही है। इसके चलते जनरेटर का धंधा तक बंद हो गया है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को ड्रेस, जूता, मौजा, पुस्तक सभी कुछ मुफ्त दिया जा रहा है। अभिभावकों के खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार में अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग माफिया हुआ करते थे। वह बेशकीमती जमीनों पर कब्जा कर आलीशान कोठियां बनवाया करते थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने उन जमीनों को बुलडोजर चलवाकर कब्जा मुक्त कराते हुए गरीबों के लिए आवास बनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज बच्चा-बच्चा मोदी और योगी है। 

शिकोहाबाद में उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब कावड़ यात्रा, रामलीला और दुर्गा माता शोभायात्रा में पत्थर नहीं बल्कि फूल बरसाए जाते हैं। भाजपा सरकार में पत्थर बरसाने वाले या तो जेल में है या फिर उत्तर प्रदेश छोड़ के चले गए हैं। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed