{"_id":"61ebe581edc1206bba62d34e","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-targets-opposition-parties-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बोले उपमुख्यमंत्री: भाजपा को 25-30 साल तक हटाने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बोले उपमुख्यमंत्री: भाजपा को 25-30 साल तक हटाने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ
Sat, 22 Jan 2022 04:37 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Jan 2022 04:37 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद पर चलने वाले दल बुरी तरह परास्त होंगे। झूठ के आधार पर शिगूफा छोड़ने वाले दल, जिनका सत्ता में नहीं आना है। वो दल आज कोपल कल्पित घोषणा कर रहे हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को आगरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। मतदाता प्रभावी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई कहता है योगीजी मठ चले जाएंगे, मोदीजी हिमालय चल जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा योगी और मोदी है। 25-30 साल तक भाजपा का कोई हिलाने वाला माई का लाल पैदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है। किसी के भड़काऊ भाषण पर हमें प्रत्युत्तर नहीं करना है। उनकी भाषा का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना है। उन्होंने कहा कि पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस की बड़ी नेता ने मौत का सौदागर कहा था। एक विपक्ष के नेता ने उन्हें हत्यारा बोला। प्रधानमंत्री ने उन्हें जवाब नहीं दिया। उत्तर प्रदेश की जनता ने जवाब दिया।
विज्ञापन
सपा पर साधा निशाना
डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जब सरकार में आए थे, तब घोषणा की थी कि मकान दिया जाएगा। फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया। लाखों में फॉर्म भरवाए और मकान दिए हजारों में। अब वह बिजली के फार्म भरवा रहे हैं। ये लोग जनता को भ्रमित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद 45 लाख मकान बनवाए गए। ढाई करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए गए। करोड़ों गैस सिलिंडर बांटे गए।
विज्ञापन
सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सदर क्षेत्र में बैठक की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की स्थिति बदली है। वो विकसित राज्य की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद और क्षेत्रवाद पर चलने वाले दल बुरी तरह परास्ति होंगे। झूठ के आधार पर शिगूफा छोड़ने वाले दल, जिनका सत्ता में नहीं आना है। वो दल आज कोपल कल्पित घोषणाएं कर रहे हैं।
मुरारीलाल गोयल ने भाजपा में शामिल
बसपा से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को मुरारीलाल गोयल ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बता दें कि बसपा ने उत्तर सीट से मुरारीलाल गोयल को टिकट देकर उम्मीदवार घोषित किया था।
आखिरी समय में बसपा ने उनका टिकट काटकर कांग्रेस से बसपा में आए शब्बीर अब्बास को दे दिया। इसके बाद मुरारीलाल गोयल में शुक्रवार को बसपा को इस्तीफा भेजकर कहा कि बसपा ने उन्हें धोखा दिया है।