फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Dinesh Sharma and Union Minister Piyush Goyal campaigned for the election in Agra

आगरा: उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया प्रचार, पीयूष गोयल बोले- राष्ट्रहित में समाज को बंटने नहीं दें

Tue, 08 Feb 2022 10:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 10:57 AM IST
सार

आगरा में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को बरहन में जनसभा की। वहीं  पीयूष गोयल ने दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में जनसंपर्क किया। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma and Union Minister Piyush Goyal campaigned for the election in Agra
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को आगरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। पीयूष गोयल ने नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में आयोजित सामाजिक वर्ग संवाद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के टैक्स के रूप में दिए गए धन का सदुपयोग मोदी और योगी ने किया है। गांव-गरीब तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्र हित में समाज को बंटने नहीं दें। कहीं आपकी चूक से अराजकता की सरकार नहीं बन जाए। इसके पूर्व योगेंद्र उपाध्याय ने गोयल का साफा पहनाकर स्वागत किया। पीयूष गोयल ने दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में बेलनगंज में ढोल नगाड़ों के संग जनसंपर्क भी किया। 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बोले- भाजपा में केवल कमल का फूल चलता है

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को बरहन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, रालोद समेत अन्य पार्टियों में व्यक्ति चलता है, लेकिन भाजपा में केवल कमल का फूल चलता है। पिछले पांच साल में आगरा में जो विकास की बहार आई है। वह यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रयास है। फिर सब एकजुट हों। अगड़ा-पिछड़ा भूलकर भाजपा को जिताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM Dinesh Sharma and Union Minister Piyush Goyal campaigned for the election in Agra
जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में सपा और बसपा के तमाम लोग भाजपा में आए हैं। इन लोगों का मानना है कि प्रदेश को कोई बचा सकता है तो केवल भाजपा और बाबा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय माफिया-मवाली और गुंडों का गठजोड़ हो रहा है। पहले सात सौ से अधिक दंगे प्रदेश में हुए थे। सभी इन्हीं के संरक्षण से थे। कांवड़िया बम बम भोले बोलते निकलते तो उन पर पत्थर फेंके जाते थे। अब ऐसा करने की किसी की हिम्मत नहीं है।  

ब्राहमण जाति नहीं संस्कार है: डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। यह संस्कार है। जो अपने अंतर्मन में दूसरों के सुख की अनुभूति करता है वही ब्राह्मण। कहा कि ब्राह्मण जाति को जोड़ने का कार्य करता है, वह विघटनकारी नहीं हो सकता। वहीं भाजपा उम्मीदवार डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि विधायक बनने पर क्षेत्र में गोवंश की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। चुनाव जीतने पर विधायक निधि और वेतन से गांव गांव गोशालाएं खोली जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed