फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy CM Brijesh Pathak said that the goal is to win Mainpuri seat in 2024

UP News: मैनपुरी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- गुंडे-बदमाश एकत्र कर सरकार चलाना सपा का कल्चर

Fri, 09 Sep 2022 11:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 11:35 PM IST
सार

पार्टी कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतना पार्टी का लक्ष्य है। मैनपुरी सीट जीतने के लिए कार्यकर्ता मेहनत करें। 

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak said that the goal is to win Mainpuri seat in 2024
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में भ्रमण पर आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। कहा, गुंडा माफिया, बदमाशों को एकत्र कर सरकार चलाना सपा का कल्चर है। अखिलेश ने भी अपना चाल चलन नहीं बदला। वे आजमगढ़ में एक अपराधी से मिले, इसे पूरे देश की जनता ने देखा है। इसी कारण जनता ने उन्हें हासिए पर धकेल दिया है। भाजपा 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय पताका फहराएगी। मैनपुरी लोकसभा सीट जीतना भी भाजपा का लक्ष्य है।

विज्ञापन

 

कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक 

इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतना पार्टी का लक्ष्य है। मैनपुरी सीट जीतने के लिए कार्यकर्ता मेहनत करें। इस बार मैनपुरी सीट जीतकर इतिहास बनाना है। आजमगढ़, रामपुर के बाद मैनपुरी सीट जीतना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करें। कार्यकर्ताओं की राय जरूर लें। कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। 

विज्ञापन

लाभार्थियों से करें सीधे संवाद 

पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लाभार्थियों से सीधे संवाद करें। पदाधिकारी कोशिश करें कि कोई भी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। निकाय चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जाएं। पंचायत चुनाव के बाद हमको निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हमेशा असर लाती है कार्यकर्ता की मेहनत 

विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत हमेशा असर लाती है। जिले में भाजपा को बेहतर स्थिति में लाने में कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि निकाय चुनाव में हर सीट पर जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बनाकर पदाधिकारी काम करें। लोकसभा चुनाव के लिए अभी से काम शुरू करें। 

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, प्रभात चतुर्वेदी, उत्तम गुप्ता, अमित गुप्ता, धीरु राठौर, पंकज भदौरिया, अजयपाल सिंह, शिवदत्त भदौरिया, साधना तिवारी, अमृता चौहान, प्रदीप राज, अनुराग पांडेय, बलवीर धनगर, प्रेमसिंह शाक्य, सुरेद्र यादव, सौरभ दुबे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed