फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Chief Minister took cognizance of X-ray machine case in Kishni

किशनी में एक्सरे मशीन मामले का उप मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Sat, 14 May 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister took cognizance of X-ray machine case in Kishni
किशनी। 21 दिन पहले कैबिनेट मंत्री ने सीएचसी किशनी पर एक्सरे मशीन के शीघ्र संचालन के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। समाचार पत्रों ने इसकी 14 मई के अंक में खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डीजी चिकित्सा और स्वास्थ्य को शीघ्र व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

23 अप्रैल को पयर्टन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह और पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री सीएचसी किशनी पर स्वास्थ्य मेले के अवसर पर पहुंचे थे। मौजूद लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बताया था कि यहां पर एक्सरे मशीन की आवश्यकता है। कैबिनेट मंत्री ने सीएमओ को आदेश दिया था कि एक सप्ताह के अंदर एक्स रे मशीन लग जानी चाहिए। एक सप्ताह गुजर गया मशीन स्थापित नहीं हुई। सात मई को दुबारा मंत्री जयवीर सिंह गांव असैंधी में आये। वहां भी लोगों ने मंत्री को उनका वायदा याद दिलाया। उन्होंने तुरंत सीएमओ पीपी सिंह को फोन पर चौबीस घंटे में सीएचसी किशनी पर एक्स रे मशीन लगवाने का आदेश दे दिया लेकिन इसके बाद भी एक्सरे मशीन नहीं लगी। इस ख़बर को समाचार पत्रों ने 14 मई के अंक में प्रसारित किया। प्रकशित खबर को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान में लेकर डीजी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को समयबद्ध रूप से किशनी सीएएचसी पर एक्सरे मशीन को उपलब्ध कराने का आदेश दे दिया। जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed