{"_id":"619f3bf1099a984a2d7332e5","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-visit-postponed-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा स्थगित, अफसरों के साथ प्रस्तावित थी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा स्थगित, अफसरों के साथ प्रस्तावित थी बैठक
Thu, 25 Nov 2021 01:02 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:02 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गुरुवार रात नौ बजे आगरा आना था, लेकिन अब उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गुरुवार को आगरा आगमन स्थगित हो गया है। झांसी से रेलमार्ग द्वारा उन्हें रात नौ बजे सर्किट हाउस पहुंचना था। यहां पार्टी पदाधिकारियों के अलावा विभागीय अधिकारियों संग बैठक प्रस्तावित थी। एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम ने बताया कि उपमुख्यमंत्री कार्यालय से आगरा दौरा रद्द होने की सूचना प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को गुरुवार रात सवा नौ बजे शताब्दी एक्सप्रेस से दो दिवसीय आगरा दौरे पर आना था। वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करना था। शुक्रवार को उनका विभागीय अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
इसको लेकर सूचना विभाग की ओर से कार्यक्रम भी जारी किया गया था। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। भाजपा पदाधिकारी भी तैयारियों में जुटे थे। मगर, गुरुवार को उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। इसकी सूचना देर रात प्रशासन को मिल गई।
विज्ञापन