{"_id":"5fba5a678ebc3e9bbd5f640a","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-statement-over-poisonous-liquor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में शराब माफियाओं के बुरे दिन आने वाले हैं...जहरीली शराब से मौतों पर उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में शराब माफियाओं के बुरे दिन आने वाले हैं...जहरीली शराब से मौतों पर उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान
Mon, 23 Nov 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:15 AM IST
सार
- गहराई से छानबीन की जा रही
- शराब माफियाओं के अब बुरे दिन आने वाले हैं
विज्ञापन
एटा में एक कार्यक्रम में आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामलों की गहराई से छानबीन की जा रही है। शराब माफियाओं के अब बुरे दिन आने वाले हैं। कहा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द ही सभी सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी जाएंगी। इस दौरान एक सवाल पर उपमुख्यमंत्री तल्ख हो उठे। जब उनसे पूछा गया कि सड़क बनने के साथ ही टूटने लगती है तो उन्होंने कहा कि यह तो एक प्रक्रिया है, सड़क बनेगी, टूटेगी और फिर बनेगी।
लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जल निगम द्वारा गहरी सीवर की खोदाई कराकर सीवर और पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- एटा को सौगात: उपमुख्यमंत्री ने किया 76 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन
लंबे समय तक सुविधाएं चाहिए तो कुछ समय की परेशानी तो उठानी पड़ेगी। कहा कि अब यह नियम है कि जो सड़क खोदेगा, उसी को बनाकर देनी पड़ेगी। कहा कि पिछली सरकार में विकास कार्यों में भेदभाव बरता जाता था, भाजपा की सरकार में ऐसा नहीं है।

खराब हो गईं मैटल डिटेक्टर मशीन
डिप्टी सीएम के आगमन पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड और पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन स्थित कार्यक्रम स्थल पर दो अलग-अलग मेटल डिटेक्टर लगाए गए, पर दोनों ही खराब निकले। इस पर पुलिस लाइन से मेटल डिटेक्टर हटवा दिया गया, जबकि लोनिवि से दूसरा मंगाना पड़ा, हालांकि उसने भी काम नहीं किया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकि कमी आ गई थी, इस पर जवानों को सुरक्षा और चेकिंग में लगाया गया।
सामाजिक दूरी का किया गया पालन
कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कुर्सियां लगाई गईं,। वहीं आने वालों के हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे थे, पर जैसे ही डिप्टी सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे भीड़ में शामिल लोगों ने कुर्सियां आसपास खिसकाईं और बैठ गए।