{"_id":"6113ba0e8ebc3e787b55fad6","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-darshan-banke-bihari-mandir-vrindavan-at-hariyali-teej","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांकेबिहारी को झुलाया झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांकेबिहारी को झुलाया झूला
Wed, 11 Aug 2021 05:22 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Aug 2021 05:22 PM IST
सार
बुधवार को हरियाली तीज का पर्व है और श्रीबांकेबिहारी झूले में दर्शन दे रहे हैं, तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सबसे पहले बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम बनाया और मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मथुरा दौरे पर पहुंचे। निजी कार्यक्रम से मथुरा आए उप-मुख्यमंत्री ने हरियाली तीज पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर में उप-मुख्यमंत्री ने हरियाली तीज पर झूले में विराजे आराध्य श्रीबांकेबिहारी को झूला झुलाया।
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को मथुरा दौरे पर आए। डिप्टी सीएम को लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर बैठक करनी थी। इसके अलावा अपने गुरु कार्ष्णि शरणानंद महाराज से मुलाकात का कार्यक्रम तय था। बुधवार को हरियाली तीज का पर्व है और श्रीबांकेबिहारी झूले में दर्शन दे रहे हैं, तो उन्होंने सबसे पहले बांकेबिहारी मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम बनाया और मंदिर पहुंचे। उप-मुख्यमंत्री ने पहले देहरी पर माथा टेका उसके बाद वह स्वर्ण रजत झूले पर विराजमान श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। श्रीबांकेबिहारी की पूजा अर्चना की उसके बाद उनको झूला झुलाया। उप-मुख्यमंत्री ठाकुर जी को झूला झुलाकर आल्हादित नजर आये। सेवायत गोपी गोस्वामी ने उन्हें पूजा कराकर प्रसादी भेंट की। मीडिया से बचते हुए उन्होंने एक बार फिर वही दोहराया कि भाजपा एक बार फिर 300 प्लस सीट हासिल करेगी। बसपा, सपा के सम्मेलनों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वृंदावन: स्वर्ण हिंडोले में दर्शन दे रहे श्रीबांकेबिहारी, हरियाली तीज पर ब्रज के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब