{"_id":"61c0b44590a3b62980191a78","slug":"deputy-chief-minister-dr-dinesh-sharma-will-inaugurate-seven-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में उप मुख्यमंत्री: डॉ. दिनेश शर्मा सात राजकीय विद्यालयों का करेंगे लोकार्पण, इन विधानसभाओं में हैं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में उप मुख्यमंत्री: डॉ. दिनेश शर्मा सात राजकीय विद्यालयों का करेंगे लोकार्पण, इन विधानसभाओं में हैं स्कूल
Tue, 21 Dec 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:04 AM IST
सार
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रात में शहर में पहुंचे। वह सर्किट हाउस में ठहरे हैं। मंगलवार को वे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा 21 दिसंबर को मंडल के सात राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। इसमें आगरा और मथुरा के तीन-तीन और फिरोजाबाद का एक विद्यालय शामिल है। दोपहर 11:15 बजे श्रीमती बीडी जैन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को पूरे दिन कार्यक्रम की तैयारी चल रही।
विधायक भी शामिल होंगे
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि लोकार्पण में विद्यालय जिस विधानसभा क्षेत्र में स्थित है, उसके विधायक भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस की स्वयंसेवक के अलावा इंटर कॉलेज की छात्राएं भी रहेंगी। सोमवार को विद्यालय में कार्यक्रम की तैयारी के दौरान डॉ. मुकेश अग्रवाल के अलावा आगरा के डीआईओएस मनोज कुमार, एडीआईओएस सुभाष बाबू, मथुरा के डीआईओएस राजेंद्र सिंह, फिरोजाबाद के डीआईओएस बालमुकुंद, बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वंदना अग्रवाल, इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजलि नाकरा मौजूद रहे।
जिला विद्यालय लागत (लाख में)
आगरा राजकीय हाईस्कूल, नंदापुर, फतेहाबाद 75.65
आगरा राजकीय हाईस्कूल, खुशालपुर, एत्मादपुर 75.65
आगरा राजकीय हाईस्कूल, अभैदोपुरा, किरावली 75.65
मथुरा राजकीय हाईस्कूल, ब्योंही, राया 75.65
मथुरा राजकीय हाईस्कूल, कोटवन, नंदगांव 75.65
मथुरा राजकीय हाईस्कूल, फेंचरी 75.65
फिरोजाबाद राजकीय इं.का. रामदापुरा, शिकोहाबाद 75.65
सोमवार को ही शहर में पहुंचे
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार को ही शहर में पहुंच गए। वह सर्किट हाउस में ठहरे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की।
आगरा: इलाज के लिए बेटी की गुहार, तीन वर्ष पहले हुआ हादसा, नहीं मिला मुआवजा, करंट से कटा आधा हाथ व आधा सिर