फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Release E Book sewa hi sangathan

ई-बुक का वर्चुअल विमोचन, उपमुख्यमंत्री बोले, विपक्ष घरों में बंद था, भाजपाई खिला रहे थे जरूरतमंदों को खाना

Wed, 09 Sep 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 12:07 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नागरिकों की सुविधा एवं कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए अपने पिता की अंत्येष्टी में जाने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Release E Book sewa hi sangathan
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री एवं आगरा प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ से ही वर्चुअल आगरा में सेवा ही संगठन ई बुक का विमोचन करते हुए कहा कि लॉकडाउन में जब विपक्ष अपने घरों में बंद थे, तब भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर जरूरतमंदों को भोजन करा रहे थे। आगरा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धा की तरह जो सेवा कार्य किए हैं, वे सराहनीय हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नागरिकों की सुविधा एवं कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए अपने पिता की अंत्येष्टी में जाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में ई बुक का विमोचन किया गया। इसमें सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण है। इस मौके पर प्रमुख वक्ता गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि आगरा के कार्यकर्ताओं ने सेवा के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा सेवा कार्यों में अग्रणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Release E Book sewa hi sangathan
ई-बुक सेवा की संगठन के वर्चुअल विमोचन में मौजूद भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
इनकी मौजूदगी रही
सांसद एसपी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन,  विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, योगेंद्र उपाध्याय और राम प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर और विजय शिवहरे, ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता चौहान, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष गौरव रजावत, हेमेंद्र शर्मा, प्रमोद गुप्ता, अनिल चौधरी,  रश्मि सिंह धाकर, मनोज राघव, हेमंत भोजवानी, बबलू लोधी, प्रांशु दुबे, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, राजीव लवानिया, मनमोहन कुशवाह, नवीन गौतम, मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय मौजूद रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और संचालन महामंत्री जेडी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed