फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Chief Minister Brijesh Pathak Surprise inspection of SN Medical College Agra

Deputy CM in Agra: बृजेश पाठक ने एसएन कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, डिस्चार्ज किए मरीज को फिर से भर्ती कराया

Sat, 14 May 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 May 2022 07:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का औचक निरीक्षण अभियान जारी है। शनिवार को वह आगरा के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखने पहुंच गए। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री के अचानक आने की सूचना पर स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brijesh Pathak Surprise inspection of SN Medical College Agra
उपमुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार शाम को करीब 06:45 बजे मथुरा से लौटते समय आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का निरीक्षण किया। बाहर बैठे मरीजों और तीमारदारों से बातचीत की। जगदीशपुरा निवासी मरीज महेश शर्मा ने अपने पैर में सूजन दिखाते हुए बताया कि उसे बृहस्पतिवार को भर्ती किया गया था और शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब उसे भर्ती नहीं किया जा रहा है, जबकि उसे आराम नहीं मिला है। उपमुख्यमंत्री ने मरीजों को दोबारा भर्ती करवाया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं सुधारने और सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


जगदीशपुरा के मरीज महेश शर्मा को भर्ती न करने का कारण पूछने पर इमरजेंसी मेडिसिन इंचार्ज डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि मरीज को क्रोनिक अल्कोहलिक लिवर डिजीज है। इसमें लंबे समय तक दवाएं लेनी होती है, मरीज घर पर दवाएं ले सकता है इसलिए डिस्चार्ज कर दिया था। उन्होंने मरीज को फिर से भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने मरीज को फिर कराया भर्ती

उपमुख्यमंत्री एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उतरते ही बाहर बैठे एक व्यक्ति से पूछा कैसे बैठे हो। उसने कहा कि 11 बजे से बैठा है, उसका जवाब समझ में नहीं आया तो उन्होंने मरीज समझकर जोर से कहा कि कोई डॉक्टर है, इस पर पास में खड़े मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता आ गए। उन्होंने पूछा तो पता चला कि वह तीमारदार है, मरीज भर्ती है। तीमारदार से फिर से पूछा कि मरीज का ठीक से इलाज हो रहा है, दवाएं मिल रही हैं, तीमारदार स्पष्ट जवाब नहीं पा रहा था तो प्राचार्य ने बताया कि इलाज चल रहा है। 

मरीजों से पूछा- इलाज मिल रहा है या नहीं 

बाहर खड़े तीमारदारों से पूछा कि मरीजों को इलाज मिल रहा है कि नहीं? तीमारदारों ने संतोषजनक जवाब दिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के साथ इमरजेंसी के ट्राएज एरिया में पहुंचे। 17 मरीज भर्ती थे, उनके इलाज और दवाओं के बारे में पूछा। इमरजेंसी से बाहर सीवर का काम चल रहा था, प्राचार्य ने बताया कि सीवर की समस्या थी, उसका निस्तारण कराया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यवस्थाएं सुधारने और एसएन में सुधार के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा। उन्होंने करीब 10 मिनट निरीक्षण किया और चले गए।

बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर बनाने के निर्देश दिए

उपमुख्यमंत्री ने इमरजेंसी के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य को तीन काउंटर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर होना चाहिए। अभी महिला व पुरुषों के लिए दो काउंटर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed