फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Depot will soon get new bus drivers, recruitment process begins

Agra News: डिपो को जल्द मिलेंगे नए बस चालक, भर्ती प्रक्रिया शुरू

Thu, 11 Jan 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Depot will soon get new bus drivers, recruitment process begins
कासगंज। रोडवेज के डिपो बस चालकों की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में 18 चालकों की कमी है। नतीजा आठ से दस बसें बस अड्डे पर ही खड़ी रह जाती हैं। बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संविदा पर नए चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। नई भर्ती होने के बाद सभी बसों का संचालन ठीक से हो सकेगा। जिससे यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।रोडवेज डिपो पर निगम की 96 बसें हैं। अनुबंधित बसों पर चालकों की व्यवस्था वाहन स्वामी के द्वारा की जाती हैं। लेकिन निगम की 63 बसों के लिए 136 बस चालकों की जरूरत है। जिसके सापेक्ष डिपो पर 118 बस चालक ही हैं। पहले से ही 18 चालकों की कमी है और ऐसे में यदि कोई चालक अवकाश ले ले तो बसों का संचालन प्रभावित हो जाता है। बसों के नहीं चलने पर यात्रियों को परेशानी होती है। जल्द ही उनकी दिक्कतें कम होंगी। डिपो पर संविदा चालकों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। नए चालकों के आने के बाद बसें नियमित रूप से चल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed