{"_id":"667da68d69b114795f0f52d7","slug":"deposited-rs-331-lakh-from-brick-kiln-operator-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-119735-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ईंट भट्ठा संचालक से जमा कराए 3.31 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ईंट भट्ठा संचालक से जमा कराए 3.31 लाख रुपये
Thu, 27 Jun 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर उमाशंकर विश्वकर्मा ने बुधवार की देर शाम टीम के साथ घिरोर में एएस ब्रिक फील्ड (ईंट भट्ठा) पर पहुंचकर सर्वे किया। अभिलेखों का मिलान करके संचालक से मौके पर ही 3.31 लाख रुपया जमा कराया। संचालक को अपना पक्ष रखने के लिए अभिलेखों सहित कार्यालय में बुलाया है।
जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर उमाशंकर विश्वकर्मा बुधवार की देर शाम घिरोर में एएस ब्रिक फील्ड (ईंट भट्ठा) पर पहुंचे। वहां संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिले। संचालक के भाई तथा मुनीम की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर अभिलेखों के आधार पर 3.31 लाख रुपया की देनदारी को मौके पर ही जमा कराया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भवन निर्माण सामिग्री वाले सेक्टर से सरकार को कम राजस्व मिल रहा है। राजस्व बढ़ाने के लिए सरिया, सीमेंट और ईंट के व्यापार में लगे व्यापारियों पर विभाग की विशेष नजर है। उनके यहां सर्वे करके देनदारी मिलने पर बकाया जीएसटी जमा कराई जा रही है। टीम में एसी एसआईबी आशीष मिश्रा, एसी सचल दल विजय बहादुर, राज्य कर अधिकारी सर्वेश कुमार, आशीष चक मौजूद रहे।