{"_id":"6815082865949a425b01a005","slug":"deployment-of-anti-corruption-team-will-tighten-the-noose-on-bribe-takers-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-136513-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एंटी करप्शन टीम की तैनाती रिश्वतखोरों पर कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एंटी करप्शन टीम की तैनाती रिश्वतखोरों पर कसेगी नकेल
Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से एंटी करप्शन टीम को अब मैनपुरी में तैनात कर दिया गया है। शासन के आदेशानुसार, यहां एक इंस्पेक्टर, दो सिपाही और एक हेड कांस्टेबल ने कार्यभार संभाल लिया है, जबकि आगामी एक-दो दिनों में कुछ और दरोगाओं की तैनाती होने की संभावना है। एंटी करप्शन टीम के कार्यालय के लिए फिलहाल साइबर थाने में जगह आवंटित की गई है।
आगरा में कार्यरत रहे इंस्पेक्टर संजय यादव को इस टीम का नेतृत्व करने के लिए मैनपुरी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम का मुख्य कार्य रिश्वत लेने वाले सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करना है। अब पीड़ितों को ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों की शिकायत दर्ज कराने के लिए आगरा जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे साइबर थाने में स्थापित कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पीड़ित सीयूजी नंबर 9454401988 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।