{"_id":"6ae7aced4815c2ae9206c1e6","slug":"department-takes-a-strict-stance-against-unrecognised-schools-orders-filing-of-firs-agra-news-c-25-agr1067-1202688-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर विभाग सख्त, प्राथमिकी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर विभाग सख्त, प्राथमिकी के आदेश
विज्ञापन
आगरा। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चार दिनों में 76 स्कूल संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक विद्यालय पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
आगरा शहर के साथ-साथ फतेहाबाद, शमसाबाद और बरौली अहीर विकास खंडों के दर्जनों विद्यालय बिना किसी वैध मान्यता के चलते पाए गए हैं। फतेहाबाद व बरौली अहीर क्षेत्र के कई संस्थान इस सूची में शामिल हैं। शनिवार को 17 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी हुए।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि वसूला गया जुर्माना अविलंब जमा कराया जाएगा। इसके बाद भी यदि किसी विद्यालय का संचालन जारी रहता है तो संबंधित प्रबंधकों से 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त आर्थिक दंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन
अमान्य स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए विभाग ने उनका दाखिला निकटतम सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूलों में कराने की तैयारी भी विभाग ने शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- --
सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर विद्यालयों का संचालन तत्काल बंद कराएं। एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। -डॉ. राकेश सिंह, बीएसए