Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Department fails in children's examination

Agra News: बच्चों की परीक्षा में फेल हुआ विभाग

Wed, 18 Nov 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Department fails in children's examination
परीक्षा देते बच्चे
आगरा। बच्चों की परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग की व्यवस्थाएं फेल हो गईं। कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को परीक्षा शुरू होने के समय प्रश्नपत्र स्कूलों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू होनी थी लेकिन उस समय शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचकर प्रश्नपत्र ले रहे थे। इसके बाद कई स्कूलों में सुबह 10 बजे पेपर पहुंचे और तब परीक्षा शुरू हो सकी। कक्षा एक के छात्रों की परीक्षा मौखिक हुई।
विज्ञापन

कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की मंगलवार को गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत और उर्दू की परीक्षाएं थीं। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित थी। परीक्षा का समय पहले से तय होने के बावजूद सुबह 9 बजे तक पेपर नहीं पहुंचे। विद्यार्थी परीक्षा कक्षों में पहुंच चुके थे। शिक्षक भी अपनी ड्यूटी पर थे लेकिन प्रश्नपत्र नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर क्षेत्र के शिक्षक बीएसए कार्यालय में पेपर लेने के लिए जुटे रहे। कार्यालय में बोरों से प्रश्नपत्र निकाले जा रहे थे और शिक्षक अपने-अपने स्कूलों के पेपर लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। जैसे-तैसे पेपर लेकर शिक्षक स्कूलों की ओर रवाना हुए और इसके बाद परीक्षा शुरू कराई गई।

--------------
पहले दिन अव्यवस्था रही लेकिन अब कोई समस्या नहीं होगी। समय पर परीक्षाएं होंगी। - डॉ. राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed