फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dense fog administration has issued advisory Chances of rain on 27th and 28th December

UP Weather: अब छाएगा घना कोहरा, प्रशासन ने जारी की एजवाइजरी...27 और 28 दिसंबर को बारिश के आसार

Wed, 25 Dec 2024 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 09:42 AM IST
सार

आगरा में 27 और 28 दिसंबर को बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही घना कोहरा भी छाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने एजवाइजरी जारी की है।
 

विज्ञापन
dense fog administration has issued advisory Chances of rain on 27th and 28th December
कोहरा

विस्तार

आगरा में सोमवार को हुई बूंदाबांदी का असर मंगलवार को रहा और सर्दी कुछ और बढ़ गई। दिन में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली लेकिन इससे राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बुधवार को क्रिसमस के दिन सुबह कोहरा छाने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।

 

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 21.4
न्यूनतम तापमान 10.6
सूर्योदय- 6:53
सूर्यास्त- 5:42
एक्यूआई- 107


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कमरे में न जलाएं अंगीठी, कोहरे में न चलाएं वाहन
शीतलहर शुरू हो गई है। तापमान में लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन ने ‘बंद कमरे में न जलाएं अंगीठी, कोहरे में न चलाएं वाहन’ स्लोगन के साथ एडवाइजरी जारी की है।

 
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के लिए
- गुनगुने पानी से नहाए, ठंडे पानी के इस्तेमाल से बचें।
- भारी परत की जगह हल्के वायुरोधी व ढीले कपड़े पहनें।
- कसे हुए टाइट कपड़े ब्लड सर्कुलेशन का कम करते हैं।
- कोहरे में धीरे वाहन चलाएं, घने कोहरे में वाहन न चलाएं।
- इंडिकेटर लाइट, हेलमेट, सीट बैल्ट, चेतावनी स्टीकर लगाएं।
- रात में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर न सोयें।
- शीतलहर में भूलकर भी खुले आसमां के नीचे न सोयें।
- बच्चों को जलते हुए अलाव से दूर रखें, अकेला न छोड़ें।
- घना कोहरा होने पर वाहन न चलाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed