{"_id":"616080658ebc3ed33b35e650","slug":"denmark-prime-minister-will-visits-taj-mahal-and-agra-fort-on-10th-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क की प्रधानमंत्री का दौरा: रविवार सुबह दो घंटे बंद रहेगा ताजमहल और किला, परेशानी से बचना है तो इन स्मारकों की कराएं बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेनमार्क की प्रधानमंत्री का दौरा: रविवार सुबह दो घंटे बंद रहेगा ताजमहल और किला, परेशानी से बचना है तो इन स्मारकों की कराएं बुकिंग
Sat, 09 Oct 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:10 AM IST
सार
वीआईपी के स्मारक देखने के चलते रूट भी डायवर्ट रहेगा। पर्यटक अगर रविवार सुबह आगरा आ जाते हैं तो पहले फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला और सिकंदरा स्मारक आदि देख सकते हैं। परेशानी से बचने के लिए वह पहले ही अपने टिकट बुक करा लें।
विज्ञापन
डेनमार्क की पीएम मैट फ्रेडरिकसन।
- फोटो : social media
विस्तार
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिक्सन रविवार को ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगी। उनके दौरे के कारण रविवार सुबह ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए बंद किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद ने शुक्रवार को ताज और किला बंद करने की सूचना जारी कर दी। इसके मुताबिक रविवार सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा, जबकि आगरा किला को सुबह 9.50 बजे से 11.50 बजे तक बंद रखा जाएगा। डेनमार्क की प्रधानमंत्री आज रात को विशेष विमान से सीधे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
सलाह: दोपहर के बाद आएं सैलानी
ताजमहल पर वीक एंड पर शनिवार-रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। रविवार की छुट्टी में सुबह ताज और किला दो घंटे बंद होने की जानकारी पर टूर ऑपरेटरों ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वह दोपहर बाद ही ताजमहल और आगरा किला देखने पहुंचें। टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने बताया कि पर्यटक अगर सुबह आगरा आ जाते हैं तो पहले फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला और सिकंदरा स्मारक आदि देख सकते हैं। परेशानी से बचने के लिए वह पहले ही अपने टिकट बुक करा लें।
विज्ञापन
यूपी: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर धोखाधड़ी में आरोप तय, अब 12 अक्तूबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन