फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue Strain-2 Effects Heart Liver And Lungs Seven Patients Of Sn Medicine Department

डेंगू का डंक: घातक डेन-2 स्ट्रेन से हृदय में पानी, धड़कन भी तेज, एसएन के मेडिसिन विभाग में सात मरीजों में मिली परेशानी

Wed, 15 Sep 2021 11:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Sep 2021 11:12 AM IST
सार

डेंगू का स्ट्रेन-2 घातक है, मरीजों के फेफड़ों, लिवर और दिल पर ये असर डाल रहा है। हृदय के पास झिल्लियों में पानी मिल रहा है। इस कारण मरीज को पूरी ऑक्सीजन नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
Dengue Strain-2 Effects Heart Liver And Lungs Seven Patients Of Sn Medicine Department
बुखार के मरीज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन हृदय तक को प्रभावित कर रहा है। पेट, फेफड़ों के बाद मरीज के हृदय में भी पानी मिल रहा है। इससे मरीज सांस नहीं ले पा रहा और धड़कन भी तेज हो गई है। एसएन के मेडिसन विभाग में फिरोजबाद के सात मरीजों में यह परेशानी मिली है। चिकित्सक इनकी ईसीजी और जरूरत पर ईको जांच भी करा रहे हैं। 

विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन खतरनाक है, जो मरीजों की किडनी, फेफड़े, लिवर के साथ हृदय में भी दिक्कतें दे रहा है। हृदय के आसपास की झिल्लियों में फ्लूड (पानी) मिल रहा है। इससे मरीज को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही। इनकी धड़कन 120 से 150 तक मिल रही है। सामान्य में 60 से 100 तक रहती है। हृदय की जांच के साथ मर्ज को ठीक करने के लिए पांच से सात दिन तक दवाएं भी दी जा रही हैं। 
विज्ञापन


मांसपेशियों में सूजन से रक्त का प्रभाव हो रहा प्रभावित: डॉ. नीरज 
एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव ने बताया कि डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन से बच्चों के हृदय की मांसपेशियों में सूजन भी मिल रही है। इससे रक्त संचार प्रभावित होने लगता है और हृदय की कार्य करने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है। इसे मायोकार्डिटिस बोला जाता है। खासतौर से फिरोजाबाद के बच्चों में यह परेशानी मिल रही है। लेकिन समय पर उपचार मिलने पर यह मर्ज ठीक हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेन-2 पूरे शरीर को करता प्रभावित: डॉ. अंकुर 

माइक्रो बायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि डेंगू के डेन-1, डेन-2, डेन-3 और डेन-4 सीरोटाइप हैं। इसमें डेन-2 चारो सीरोटाइप में सबसे खतरनाक है। मरीज के दिमाग, लिवर, किडनी, बोनमेरो, फेफड़े और हृदय को भी प्रभावित करता है। 

ये बरतें सावधानी:
- बच्चों को डेंगू होने पर पानी की मात्रा ओवर न हो जाए।
- व्यस्क लोग मधुमेह-रक्तचाप नियंत्रित रखें।
- हृदय रोगी दवाएं बंद न करें, जांच कराते रहें।
- बच्चों की धड़कन रेट 120 से 150 तक 

लापरवाही: प्रधानमंत्री के लोकार्पण से पहले 'खुली पोल', आगरा में स्मार्ट सिटी के आधे कैमरे बंद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed