फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue samples will be examined in hospitals in Saifai, Agra and Aligarh

डेंगू के नाम पर अब नहीं हो सकेगी लूट, स्वास्थ्य विभाग ने ये की तैयारी

Thu, 20 Sep 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Updated Thu, 20 Sep 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue samples will be examined in hospitals in Saifai, Agra and Aligarh
डेंगू

एटा में बुखार और सामान्य वायरल को लेकर डेंगू की जांच करने वाले पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करने के मूड में है। सीएमओ के माध्यम से डेंगू की जांच के मरीजों का आधा खून सुरक्षित रखने के आदेश जारी किए गए हैं। अगर मरीज में डेंगू की पुष्टि होती है तो बचे हुए खून को मेडिकल कालेज भेजकर पुन: पुष्टि कराई जाएगी। गलत रिपोर्ट होने पर पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डेंगू के नाम पर होने वाली लूट को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तोड़ निकाला है। डॉक्टर द्वारा डेंगू की जांच लिखने के बाद पैथोलॉजी संचालक को जांच के दौरान लिए गए सैंपल का आधा खून अपने पास सुरक्षित रखना होगा। अगर ऐसा नहीं करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सीएमओ के माध्यम से जिले में संचालित तीनों पैथोलॉजी को पत्र जारी कर दिए गए हैं। साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि अगर कोई की डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट आती है तो उसको डॉक्टर को देने के साथ-साथ एक रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए सुरक्षित रखा गया सैंपल को अलीगढ़, आगरा व सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। अगर वहां की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि नहीं होती है तो पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

   
- जिले में संचालित तीनों पैथोलॉजी संचालकों को पत्र भेजकर हिदायत दे दी गई है और सैंपल के ब्लड को सुरक्षित रखने तथा उसकी पुष्टि होने पर मेडिकल कॉलेज भेजने की व्यवस्था अमल में लाई जाएगी।
      
डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed