फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue larvae found in cooler tanks and water drums.

Agra News: कूलर की टंकी-पानी के ड्रम में मिला डेंगू का लार्वा

Sun, 05 Jul 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in cooler tanks and water drums.
कूलर की जांच करती टीम
आगरा। बारिश शुरू होते ही घरों में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सर्वे में 15 घरों में कूलर की टंकी और ड्रम में लार्वा मिला है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि संचारी रोग अभियान के तहत टीम घर-घर जाकर के लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक कर रही है। 15 घरों में टीम को कूलर की टंकी, ड्रम और पशुओं के पानी की हौद में डेंगू का लार्वा मिला। पानी फेंकने के बाद एंटी लार्वा का छिड़काव भी करा दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि 30 जुलाई तक दस्तक अभियान चल रहा है। बुखार-खांसी के भी मरीज मिले, जांच के लिए नमूने लिए हैं। उपचार भी कराया गया है। अभी तक इस साल डेंगू-मलेरिया के 16 मरीज मिल चुके हैं। ये सब ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान:

कूलर के पानी को तीन दिन में बदल दें।
जलभराव होने पर केरोसिन, जला तेल छिड़क दें।
बाथरूम में ड्रम और पानी की टंकी को ढककर रखें।
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, मच्छररोधी साधन अपनाएं।
छत पर रखे कचरे की सफाई करें, गमलों में पानी न भरने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed