फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue knock, first case in Jyoti

जिले में डेंगू की दस्तक, ज्योंति निवासी मरीज आगरा में भर्ती

Sat, 20 Aug 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Dengue knock, first case in Jyoti
मैनपुरी/ ज्योंति। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। कस्बा ज्योंति में डेंगू (एनएस-1) पॉजिटिव मरीज मिला है। पीड़ित रुद्रपताप सिंह का आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। परिवार के तीन अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं। कस्बे में डेंगू का मरीज मिलने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में मच्छरों की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों को डेंगू का डर सता रहा है। कस्बा ज्योंति खुड़िया के वार्ड नंबर चार निवासी रविंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप सिंह को पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन चार दिन पहले उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू से पीड़ित बताया है। रुद्रप्रताप के अनुसार उनकी जांच रिपोर्ट एनएस-1 पॉजिटिव आई है। वह चार दिन से पुष्पांजलि हॉस्पिटल में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार के तीन सदस्य भी बुखार की चपेट में
रुद्र ने बताया कि भाई सोनू चौहान (40), चचेरा भाई अभिषेक चौहान (27), सोनू का 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार भी बुखार की चपेट में है। इनका कस्बे में निजी डॉक्टर के यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू बुखार के कारण
डेंगू बुखार चार प्रकार के डेंगू वायरस में से किसी एक के कारण होता है जो मच्छरों द्वारा फैलता है। जब कोई मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमित व्यक्ति को काटता है, तो वायरस मच्छर में प्रवेश करता है। जब यह मच्छर किसी दूसरे व्यक्ति को काटता है तो वायरस उस व्यक्ति के रक्तप्रवाह में प्रवेश कर जाता है। डेंगू बुखार के लिए जिम्मेदार मादा एडीज मच्छर आमतौर पर साफ, लेकिन स्थिर पानी में मिलता है।

डेंगू के लक्षण
-तेज बुखार आना
-जी मिचलाना और उल्टी आना
-त्वचा पर लाल चकत्ते बनना
-बुखार के साथ भूख में कम लगना
-सिर में दर्द होना
-पेट में दर्द होना
-मसूड़ों और नाक से खून आना
-मल में खून आना
डेंगू से बचाव के उपाय
-फुल आस्तीन के कपड़े पहनें
-मच्छरदानी का उपयोग करें।
-खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें
-पानी को स्टोर करने वाले बर्तन सफाई करें
टीम भेजकर पीड़ितों की जांच कराई जाएगी। सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सजग रहें, अपने क्षेत्र में लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए प्रेरित करें।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed