फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengue confirmed in seven people including six children in Barovara Kalan

Agra News: बड़ोवरा कलां में छह बच्चों समेत सात लोगों में डेंगू की पुष्टि

Mon, 11 Aug 2025 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in seven people including six children in Barovara Kalan
आगरा। गांव बड़ोवरा कलां में बीते चार दिन में दो बच्चों की मौत के बाद अफसरों की नींद टूटी। घर-घर में बुखार फैलने पर 76 लोगों की जांच कराई गई। इसमें से 39 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें छह बच्चों समेत सात में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालत गंभीर होने पर चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, बाकी का घर पर ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में बुखार के 101 (26 महिला, 21 पुरुष और 54 बच्चे ) मरीजों की रैपिड किट से जांच की, जिसमें 76 में डेंगू-मलेरिया के लक्षण मिले। इस पर इनकी एलाइजा जांच कराई, इसमें से 39 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें छह बच्चों समेत सात में डेंगू मिला है। इनमें से चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी के नमूनों की रिपोर्ट सोमवार को आएगी। गांव में शिविर लगाकर सभी का उपचार कराया है। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया है। इनमें छह बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं, वहां भी टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

--------

पेट में दर्द व बुखार
बुखार के मरीजों में पेट दर्द की समस्या अधिक मिल रही है। गांव के मुनिया जादौन ने बताया कि बेटे हर्ष को बीते 10 दिनों से बुखार आ रहा था। अब ठीक है। जूली को तीन दिन से बुखार और पेट में दर्द हो रहा है। भतीजी किट्टू को भी तीन-चार दिन से बुखार से तप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ग्रामीणों का आरोप, गंदगी की भरमार
- ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में गंदगी भरी हुई है। साफ-सफाई चौपट है। नालियां साफ नहीं कराई जाती हैं। बारिश से जलभराव हो रहा है। बीमारी फैलने के बाद रविवार को टीम ने आकर सफाई कराई है। ग्राम प्रधान, विधायक और सांसद से कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


इन बातों का रखें ध्यान
- आसपास जलभराव न होने दें, वाहनों से निकला मोबिल ऑयल छिड़क दें।
- कूलर की टंकी में 3-5 दिन में पानी बदल दें।
- घरों में पानी को खुला न रखें, छत पर कबाड़ को साफ कर दें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, मच्छररोधी साधन उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed