फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dengu More than 100 people in the village are troubled by cold and fever in etah

Dengu: एटा के सत्तारपुर गांव में घर-घर बिछीं चारपाईं, 100 से अधिक लोग बीमार

Sun, 18 Sep 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

एटा में बुखार का प्रकोप नहीं थम रहा है। सत्तारपुर गांव में घर-घर चारपाईं बिछीं नजर आ रही हैं। 100 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में ढेरा डाल लिया है। 

विज्ञापन
Dengu More than 100 people in the village are troubled by cold and fever in etah
एंटी लार्वा का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के ब्लॉक शीतलपुर के गांव सत्तारपुर में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। शनिवार सुबह से ही यहां मेडिकल टीम पहुंच गई। गांव में सौ से अधिक लोग बीमार हैं। मरीजों की जांचें कर दवाएं वितरित की गईं। कई लोग बुखार, मलेरिया और डेंगू की चपेट में आए हुए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर सर्वे किया। उधर, आशा कार्यकर्ता के डेंगू पीड़ित पति का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. शिव कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम और मोबाइल मेडिकल टीम गांव पहुंची। घर-घर मरीजों का सर्वे किया और मलेरिया पीड़ित महिला के घर में डेंगू एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। गांव में गंदगी अधिक होने की वजह से मच्छर पनपे हुए हैं। इसकी वजह से बीमारियों के फैलने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


गांव में 100 से अधिक लोग सर्दी-जुकाम और बुखार से परेशान हैं। जबकि गांव के ही बबलू सिंह, प्रांशू, जर्मन सिंह और संकेश के डेंगू की चपेट में आने की बात कही गई है। जो निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। इनमें से जर्मन सिंह आशा कार्यकर्ता जयश्री का पति है। उसके पुत्र अंकित ने बताया कि मां अलीगढ़ में पिता का इलाज कराने गई हैं। शनिवार को स्वास्थ्य टीम में मलेरिया निरीक्षक ओमना यादव, प्रीति, फार्मासिस्ट कौशलेंद्र, सत्यभान सिंह, सीएचओ स्नेहा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में गंदगी से मच्छर, तीन वर्ष से नहीं पहुंचा सफाईकर्मी

गांव सत्तारपुर निवासी कुलदीप यादव का कहना है कि तीन वर्ष से गांव में सफाई कर्मी नहीं आया है। इसकी वजह से गंदगी हो रही है। शाम होते ही मच्छर लोगों पर हावी हो जाते हैं। जिला मलेरिया अधिकारी प्रभारी लोकमन सिंह ने बताया कि गांव में गंदगी का आलम है, करीब तीन वर्षों से कोई सफाई कर्मी नहीं पहुंचा है, यह बात ग्रामीणों ने बताई तो डीपीआरओ को फोटो सहित जानकारी दी गई है। गंदगी की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों का उपचार कराया जा रहा है। शनिवार को 93 लोगों का उपचार किया गया, जबकि 19 लोगों की जांचें कराई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed