{"_id":"5dc06c2b8ebc3e01536a180d","slug":"dengu-mainpuri-mainpuri-news-agr4137178120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डेंगू तीन और मरीज जिला अस्पताल में कराए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डेंगू तीन और मरीज जिला अस्पताल में कराए भर्ती
विज्ञापन
करहल में स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती तीन और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सीएमओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां बुखार से पीड़ित 17 मरीज भर्ती कराए गए। जांच के दौरान नगला पजाब निवासी महेंद्र कुमार की 19 वर्षीय पुत्री खुशबू, भोगांव के माधवनगर निवासी जावेंद्र सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक तथा शहर के नगला गोवर्धन निवासी ग्याप्रसाद के 25 पुत्र आलोक में डेंगू के लक्षण मिले।
तीनों को जिला अस्पताल में ही उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित भर्ती सभी मरीजों की जांच जिला अस्पताल से ही कराए जाने के निर्देश दिए हैं। आलीपुरखेड़ा। गांव छाछा में सोमवार को भी फॉगिंग का कार्य कराया गया। इस दौरान मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक राजपूत, अमित पांडेय, अनवर हुसैन, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टिकसुरी में लगाया गया कैंप
जागीर के गांव टिकसुरी में शिविर लगाया। जिसमें डॉ. अनिल कुमार, फार्मासिस्ट दिनेश मिश्रा, ताराचंद्र ने 50 से अधिक मरीजों की जांच की और उपचार दिया।
स्वास्थ्य शिविर में हुई मरीजों की जांच
नगर में मलेरिया औंर डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य की ओर से सोमवार को गिहार कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच के साथ उपचार दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शंभू सिंह, डॉ. वाईपी यादव, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. श्रवण भार्गव, राकेश यादव, अरविंद शंखवार, सचिन, विपिन, आकाश आदि मौजूद रहे।