{"_id":"5dc458ee8ebc3e5b2e36e4be","slug":"dengu-kasganj-news-agr4142021132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक: जिले में आठ मरीजों की एनएस 1 रिपोर्ट आई पॉजेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक: जिले में आठ मरीजों की एनएस 1 रिपोर्ट आई पॉजेटिव
विज्ञापन
कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में डेंगू का कहर तेजी से पैर पसार रहा है। भैंसोरा, गंजडुंडवारा के गनेशपुर के बाद अब सोरों क्षेत्र में भी इससे पीड़ित मरीज सामने आ रहे हैं। जिले के सात और मरीजों में डेंगू के शुरुआती लक्षण (एनएस-1 पॉजेटिव) पाए गए हैं। जबकि 18 मरीजों के ब्लड के सैंपल एनएस-1 की जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
भैंसोरा में अब तक 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। गांव में लगातार शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को 9 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे थे। इनमें से 5 मरीजों में एनएस-1 पॉजीटिव निकला, जबकि एक मरीज का मलेरिया पॉजीटिव निकला। एनएस-1 पॉजीटिव पाए जाने के बाद इन मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। गांव से गुरुवार को नए 18 मरीजों के रक्त के नमूने एनएस-1 व मलेरिया जांच के लिए भेजे गए। गंजडुंडवरा के गनेशपुर से लिए सैंपल में एक मरीज में एनएस-1 पॉजीटिव निकला है।
इसे जिला अस्पताल रेफर किया है। इन क्षेत्रों से अभी डेंगू का प्रकोप अभी खत्म भी नहीं हुआ कि सोरों क्षेत्र में भी डेंगू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कस्बे के चंदन चौक से एक मरीज में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद परिजन उसे आगरा ले गए थे। यहां के कटरा मठ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो मरीजों की जांच में एनएस-1 की पुष्टि हो गई। इन्हें जिला अस्पताल भेजा है।