फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dengu

डेंगू : संदिग्ध मरीज की मौत, चार में पुष्टि

Thu, 17 Sep 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 17 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
dengu
 दिल्ली के बाद आगरा में डेंगू ने दस्तक दे दी। चार मरीजाें में इसकी पुष्टि हुई है। एक बुखार से पीड़ित मरीज ने मंगलवार की रात दम तोड़ दिया। बुधवार को डेंगू के संदिग्ध 24 मामले सामने आए। इनमें से चार को भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और एसएन मेडिकल कालेज में हड़कंप मचा हुआ है। डाक्टराें को संदिग्ध मरीज के इलाज में कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी लैब में 154 मरीजों के रक्त के नमूने आए हैं। यह मरीज स्वास्थ्य विभाग, एसएन की ओपीडी और इमरजेंसी के रहे। मंगलवार को 22 सैंपल की जांच हुई। इसमें चार मरीजों में डेंगू पाया गया। चारों सैंपल सीएमओ कार्यालय की ओर से आए थे। इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेज दी है। इधर थाना बसई जगनेर की सरोज (17) नेे एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में मंगलवार की रात दम तोड़ दिया। उसके पिता रनवीर सिंह ने बताया कि कई दिन से बुखार और पेट में दर्द था। मंगलवार को आगरा में निजी डाक्टर को दिखाया। डाक्टर ने बीपी कम बताया। हालत खराब होते देख निजी डाक्टर ने इमरजेंसी के लिए रैफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डेंगू की जांच हुई मुफ्त
- वायरल फीवर के बढ़ते मामलाें को देख प्राचार्य ने मरीजाें को बड़ी राहत दी। अब एसएन में डेंगू की जांच निशुल्क होगी। इसके लिए मरीज पर एसएन की ओपीडी का पर्चा और डाक्टर की संस्तुति जरूरी है। अभी तक इसकी जांच के लिए 350 रुपये लिए जाते थे। निजी लैब में इसकी कीमत 800 रुपये से अधिक वसूली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-  चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। लैब में दो दिन बुखार रहने वाले मरीजाें की भी जांच कराई जा रही है। इलाज का पूरा इंतजाम है। जांच भी निशुल्क कर दी है। डा. एसके गर्ग, प्राचार्य

- डरने जैसी कोई बात नहीं, दवा लेने के साथ आराम करें। डाक्टराें को एलर्ट कर दिया है। - डा. मृदुल चतुर्वेदी, डेंगू सेल प्रभारी
- अन्य जिलाें से मामले ज्यादा आ रहे हैं, एहतियातन जांच कराई जा रही है, सीएचसी-पीएचसी पर डाक्टराें केा दिशा-निर्देश दिए गए हैं। - डा. आरके दीक्षित, जिला मलेरिया अधिकारी

घबराएं नहीं बरतें सावधानी
- घर में पानी इकट्ठा न होने दें
- फुल बाजू के कपड़े पहनें
- संभव हो तो बिना पानी कूलर चलाएं
- पानी में कैरोसिन की चंद बूंदे डालें
- बुखार होने पर पैरासीटामोल दवा लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed