फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration of farmers when crops are submerged

रजवाह के ओवर फ्लो से गेहूं, मूंगफली और सरसों की फसल में हुआ नुकसान

Sat, 05 Feb 2022 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers when crops are submerged
भोगांव। रामनगर में रजवाह के ओवरफ्लो हो जाने से करीब सौ बीघा खेत में खड़ी गेहूं, मूंगफली और सरसों की फसल जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों ने नुकसान की जानकारी तहसीलदार को दी है। गांव वालों ने लेखपाल के मौके पर नहीं पहुंचने पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम रामनगर में गेहूं, सरसों और मूंगफली की फसल रजवाह के ओवरफ्लो हो जाने से जलमग्न हो गई। भूप सिंह ने बताया कि लगभग सौ बीघा भूमि में जलभराव हो जाने से फसलें चौपट हो गई हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तहसीलदार आनंद कुमार सिंह को दी है। सूचना के बाद भी लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर एक सप्ताह में मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में लखमीचंद्र, अनिरुद्ध, सुभाष चंद्र, नीनेश, अनिल, मनोज कुमार, विपिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बलारपुर में भी हुआ नुकसान
बिछवां क्षेत्र में महादेवा माइनर से बिछवां के लिए जाने वाली माइनर में ओवर फ्लो के कारण बलारपुर सहित क्षेत्र के कई गांवों के किसानों की आलू, गेहूं, मूंगलफली, आदि की फसल बर्बाद हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed