फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration in support of Bharat Bandh, jammed

Agra News: भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन, लगाया जाम

Wed, 21 Aug 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in support of Bharat Bandh, jammed
कासगंज। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी आरक्षण पर सुनाए गए फैसले के विरोध में प्रस्तावित भारत बंद का असर जिले में देखने को नहीं मिला। हालांकि बसपा, सपा सहित अन्य कई संगठनों ने जिले में प्रदर्शन किया। सपा सांसद देवेश शाक्य भी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्ट्रेट के समक्ष करीब एक घंटे तक जाम भी लगाया। इससे सड़क के दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद विभिन्न संगठनों ने आदेश के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बसपा, सपा, आजाद समाज पार्टी, भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति, डॉ. भीमराव आंबेडकर विचार मंच, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन, दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया आदि संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार की सुबह भारत बंद के आह्वान पर सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क पर एकत्रित हो गए। यहां सपा सांसद देवेश शाक्य व सपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव भी आए। उन्होंने सभी उपस्थित एकत्रित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों के हाथों में आरक्षण पर करोगे तंग तो मिलजुल कर लड़ेंगे हम जंग, आरक्षण खत्म करना नहीं आसान हम होंगे इस पर कुर्बान, आरक्षण हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, सुप्रीम कोर्ट का आरक्षण में उप वर्गीकरण का आदेश मंजूर नहीं, आदि के नारे लिखी तख्तियां लगी हुई थीं। प्रदर्शनकारी यह सड़क की झांकी है, संसद अभी बाकी है, भारत में आरक्षण कब तक जातिवाद है तब तक आदि के नारे भी लगा रहे थे। यहां से करीब 11:20 बजे सभी एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचकर सभी प्रदर्शनकारियों ने सड़क के दोनों ओर जमा लगा दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद सभी संगठनों ने एक-एक करके राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मेधा रूपम को दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed