फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demonstration,amampur kasganj,kasganj collectrate,kasganj ration dealer

राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Jul 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Demonstration,amampur kasganj,kasganj collectrate,kasganj ration dealer
कासगंज कलक्ट्रेट के बाहर विकासखंड अमांपुर के गांव वसावनपुर के ग्रामीण राशन डीलर के खिलाफ प्रदर् - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले के विकासखंड अमांपुर के गांव वसावनपुर के राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले और लॉकडाउन के दौरान राशन डीलर की मनमानी को लेकर टोलफ्री नंबर पर शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच की, लेकिन शिकायतकर्ताओं से बात नहीं की। शिकायत के बावजूद राशन डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि 28 जुलाई को जब वे राशन लेने गए तो राशन डीलर ने कई ग्रामीणों के साथ मारपीट की और पुलिस से उनकी शिकायत कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की कि राशन डीलर तरह तरह की झूठी शिकायतें बनाकर प्रशासन को भ्रमित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाए और कोटा को किसी अन्य डीलर से अटैच किया जाए। शिकायत करने वालों में राजकुमार, महेंद्र, सूर्यभान, रक्षपाल, महिपाल, रविंद्र सिंह, कैलाश, बलवीर सिंह, पप्पू सिंह, राजवीर, रोशन, कमल सिंह, जानकी, चंद्रपाल, मेघ सिंह सहित तमाम अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed