फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   demolished illegal construction in radhakund on order of ngt

राधाकुंड में एनजीटी के आदेश पर चला बुलडोजर, विरोध में ईंट-पत्थर लेकर खड़ी हुईं महिलाएं

Sat, 01 Dec 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राधाकुंड (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राधाकुंड (मथुरा) Updated Sat, 01 Dec 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
demolished illegal construction in radhakund on order of ngt
कार्रवाई के विरोध में ईंट-पत्थर लेकर खड़ी हुई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में दानघाटी मंदिर के समक्ष आरती स्थल को तोड़ने के बाद सेवायतों के विरोध के बावजूद अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई रुक नहीं रही है। शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ गिरिराज परिक्रमा क्षेत्र की राधिका विहार कालोनी में चार मकान गिरा दिए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चला।         
विज्ञापन


एनजीटी के आदेश पर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण चिन्हित किया जा चुका है। इन्हें ध्वस्त करने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को प्राधिकरण की टीम जेसीबी और पुलिस बल के साथ राधाकुंड में राधिका विहार कालोनी पहुंची। पुलिस बल को देख तोड़फोड़ की संभावना लगते ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जैसे ही हेमराज के मकान की ओर जेसीबी बढ़ी उनकी पत्नी कुसुम देवी मकान की छत पर चढ़ गई। 
विज्ञापन


हाथों में ईंट लेकर अधिकारियों से कहने लगी, जो भी मकान को तोड़ेगा मैं उसका सिर फोड़ दूंगी। इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने कुसुम को अपना मकान स्वयं गिराने के लिए दो दिन का वक्त दिया। इसके बाद महेश चंद्र शर्मा के मकान का आगे का हिस्सा गिरा दिया। बाकी के लिए उन्हें चार दिन का वक्त दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सुरेश चंद को भी तीन दिन तथा मंगल सिंह को 24 घंटे का समय दिया गया। इनके मकानों में कुछ तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान विकास प्राधिकरण की टीम में कौशलेंद्र चौधरी, दिनेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, अशोक चौधरी, राकेश मल्होत्रा, अनिरुद्ध यादव, मनीष तिवारी, गोवर्धन थाना प्रभारी सुभाष कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed