फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demolished all hut and shop's

दुकान से लेकर झोपड़ी तक सभी पर ढहाए

Sat, 25 Jul 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 25 Jul 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Demolished all hut and shop's
अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम ने लोहामंडी, सिटी स्टेशन रोड, पथवारी, बेलनगंज से लेकर यमुना किनारा रोड तक हुए सभी अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया है। प्रशासन के सख्त रुख और जनसमर्थन को देखते हुए विरोधी भी खुलकर सामने नहीं आ पा रहे। शुक्रवार को फॉलोअप किया गया। खंदारी से हनुमान मंदिर चौराहा तक पुन: अभियान चलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेेट रेखा एस चौहान के नेतृत्व में बापू नगर (खंदारी) से अभियान की शुरुआत हुई। हालांकि यहां पांच दिन पहले नगर निगम टीम सांकेतिक अभियान चलाकर कुछ अतिक्रमण हटाया था। बाद में यहां के लोगों को स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दे दिया था। शुक्रवार दोपहर बाद जब सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव राठी अपने दल-बल के साथ यहां पहुंचे तो यहां अतिक्रमण जस का तस मिला। फिर क्या था बुल्डोजर एक के बाद एक अतिक्रमण ध्वस्त करता गया। लगभग 70 रैंप भी उखाड़ दिए। दुकान और झोपड़ी, सभी पर बुल्डोजर चला। बापू नगर में अभियान की शुरुआत के थोड़ी देर बाद ही बारिश हो गई। लेकिन अभियान चलता रहा। देर शाम तक चले अभियान के दौरान हनुमान मंदिर चौराहा तक सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

 
चार दुकानों का सामान जब्त
अभियान की शुरुआत में नगर निगम की टीम ने खंदारी चौराहा, एनएच-2 स्थित चार दुकानों का सामान जब्त कर लिया। चेतावनी के बाद भी दुकानदारों ने न तो अतिक्रमण हटाया था और न ही अपना सामान समेटा था। इस पर सामान जब्त करने के साथ मीट की दुकान के बाहर से कुछ मुर्गे भी पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नगर आयुक्त ने किया दौरा
इधर, नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह ने शुक्रवार को बेलनगंज, पथवारी सहित तमाम उन जगहों का दौरा किया जहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। अतिक्रमण से मुक्त हुईं नालियों का पुन: निर्माण कराया जाएगा। साथ ही अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं नालियों की मरम्मत होनी है। यह कार्य नगर निगम ही कराएगा।

 
आज देहली गेट, चर्च रोड पर चलेगा बुल्डोजर
देहली गेट और चर्च रोड पर शनिवार को फिर से अभियान चलेगा। यहां कुछ दिन पहले भी नगर निगम ने अभियान चलाया था। साथ ही चर्च रोड पर पिछली बार कुछ निर्माणों को स्वत: ढहाने की चेतावनी दी थी। यह भी अब तक नहीं हट सके हैं। यहां बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed