फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Demand to cancel the meeting of the municipality board

पालिका बोर्ड की बैठक निरस्त कराने की मांग

Mon, 06 Jun 2022 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to cancel the meeting of the municipality board
मैनपुरी। नगर पालिका परिषद के 26 सभासदों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन दिया। एडीएम को मांगपत्र देकर अधिशासी अधिकारी द्वारा सात जून को बुलाई गई पालिका बोर्ड की बैठक को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका सभासद दल के नेता राजीव मिश्रा के साथ 25 सभासद कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि 17 मई को सभासदों ने डीएम को ज्ञापन दिया था। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा कराए गए कार्यों और भुगतान के संबंध में सभासदों को लिखित सूचना दिए जाने की मांग की गई थी। डीएम को ज्ञापन देने के बाद भी सभासदों को कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच अधिशासी अधिकारी द्वारा सात जून को पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। जो न्याय संगत नहीं है। ज्ञापन में कहा है कि पालिका बोर्ड की सात जून की प्रस्तावित बैठक निरस्त कराई जाए। सभासदों द्वारा मांगी गई सूचना उनको उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर संजीव कुमार, रिंकू गोस्वामी, निर्दोश यादव, एलकार, फूलबहार बेगम, पुष्पादेवी, तेजप्रताप, धनेश वर्मा, संजय कुमार, कमलेश राठौर, रामादेवी, संध्यादेवी, रवि प्रकाश, सुभाष कश्यप, लक्ष्मी, शिवऔतार, दीपक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed