फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   delivery in tempo birth a baby child ambulance not reach on time

यूपीः फिर समय से नहीं पहुंची एंबुलेंस, टेंपो में हुआ प्रसव, बच्ची की हालत गंभीर

Sat, 10 Aug 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
delivery in tempo birth a baby child ambulance not reach on time
प्रसव के बाद अस्पताल में प्रसूता - फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर एंबुलेंस के समय से न पहुंचने के कारण शुक्रवार को टेंपो में प्रसव हो गया। प्रसूता के साथ मौजूद महिलाओं ने बस स्टैंड के पास प्रसव कराया। इसके बाद महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी राजेश कुमार की पत्नी गीता देवी को शुक्रवार दोपहर एक बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों के अनुसार उन्होंने पौने दो बजे 102 एंबुलेंस को कॉल किया।
विज्ञापन


जब सवा दो बजे तक एंबुलेंस नहीं आई और प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे टेंपो से ही लेकर जिला अस्पताल के लिए चल दिए। टेंपो कचहरी रोड पर बस स्टैंड के पास पहुंचा तभी प्रसव पीड़िता का प्रसव शुरू हो गया। साथ आई आशा ने वहीं टेंपो रुकवाकर अन्य महिलाओं के सहयोग से गीता का प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यहां गीता ने एक बच्ची को जन्म दिया। करीब 2:45 बजे प्रसूता को टेंपो पर ही लेकर परिजन जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां जच्चा और बच्चा को भर्ती कराकर टीकाकरण किया गया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

भोगांव में हो चुकी है बच्चे की मौत 
एंबुलेंस न पहुंचने के कारण जुलाई में सुल्तानगंज क्षेत्र में टेंपो में प्रसव के दौरान एक प्रसूता के बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद भी विभाग सीख नहीं ले रहा है। इससे प्रसव पीड़िताओं की जान पर आफत आ रही है। 

डॉ. एके पचौरी, सीएमएस जिला महिला अस्पताल का कहना है कि गीता को परिजन 2:45 बजे टेंपो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे तुरंत भर्ती कराकर टीकाकरण कराते हुए उपचार दिया गया। परिजनों की मोबाइल डिटेल के अनुसार 1:45 बजे कॉल किया गया और 1:58 पर बच्चा पैदा हो गया। परिजनों ने समय से कॉल करने में लापरवाही की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed