फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delivery in dark at CHC Pinhat agra news

Agra News: सीएचसी पिनाहट पर अंधेरे में प्रसव, वीडियो वायरल

Thu, 04 Aug 2022 04:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Delivery in dark at CHC Pinhat agra  news
जच्चा-बच्चा गर्मी और उमस में बेहाल रहे। - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा के पिनाहट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर बिजली गुल होने के कारण गर्भवती महिला का अंधेरे में ही प्रसव कराया गया। इस दौरान गर्मी और उमस से जच्चा-बच्चा बेहाल और बिलखते रहे। परिजनों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
पडुआ पुरा गांव निवासी हरिओम परिहार ने बताया कि उनकी पत्नी रचना (24) को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट बुधवार दोपहर करीब 2 बजे लेकर पहुंचे थे। दिन में करीब तीन बजे रचना को स्टाफ नर्स प्रसव कक्ष में ले गई। रचना ने एक बच्चे को जन्म दिया। कमरे में बिजली नहीं होने से अंधेरा था और इसी में प्रसव कराया गया। अंधेरे में ही नर्स ने प्रसव कराया। गर्मी और उमस के जच्चा-बच्चा को परेशानी होने पर परिजन  गत्ते से हवा करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सीएससी पिनाहट प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बिजली की जबरदस्त कटौती है। प्रसव के समय इन्वर्टर चल रहा था। अचानक इन्वर्टर बंद हो गया। पीछे रखे जनरेटर को चलाने में दो मिनट का समय लगा। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed