फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi's narcotics team raided five medical stores, seized bills

आगरा: दिल्ली की नारकोटिक्स टीम का पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा, 40 दुकानदार रडार पर

Sat, 26 Feb 2022 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 26 Feb 2022 02:08 AM IST
सार

दिल्ली के सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो के रडार पर 40 मेडिकल स्टोर हैं। इन्होंने कोसी की जीएस ट्रेडर्स से नारकोटिक्स दवाओं की खरीद-बिक्री की है।

विज्ञापन
Delhi's narcotics team raided five medical stores, seized bills
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की नारकोटिक्स टीम ने शुक्रवार को दवा बाजार के पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। कार्रवाई गोपनीय रही और स्थानीय औषधि विभाग को भी इसमें शामिल नहीं किया। मेडिकल स्टोरों से दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल खंगाले हैं। इन्होंने फर्जी बिल की आशंका पर इनको जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली की सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने मुबारक महल स्थित पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। टीम ने कप सिरप और नारकोटिक्स की दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल खंगाले, कंप्यूटर पर भी बिल शीट की जांच की। 
विज्ञापन


संचालकों से पूछा गया कि ये दवाएं कहां से खरीदी और कहां बिक्री की है। इनके संचालकों ने बिल दिखाए, इनको बिल फर्जी प्रतीत होने पर इनको जब्त कर लिया है। नोटिस देकर इनसे और बिल मांगे हैं। टीम के छापे पर कई संचालक अपनी दुकानों का शटर डालकर बंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोसी में पकड़ी नारकोटिक्स की दवाओें की जांच के लिए आई टीम

आगरा फार्मा एसोसिएशन के प्रवक्ता पुनीत कालरा ने बताया कि बीते साल अक्तूबर में दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने कोसी जीएस ट्रेडर्स पर छापा मारा था। यहां नारकोटिक्स की दवाओं की बिक्री का सारा डेटा जब्त करके ले गए थे। इसमें मिले बिल के आधार पर दिल्ली की टीम दोपहर तीन बजे निरीक्षण करने आई थी। बिल जांचे हैं।

नारकोटिक्स की टीम की सूची में 40 के नाम

दिल्ली के सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो के रडार पर 40 मेडिकल स्टोर हैं। इन्होंने कोसी की जीएस ट्रेडर्स से नारकोटिक्स दवाओं की खरीद-बिक्री की है। इन सभी की चरणबद्ध जांच की जा रही है। आगरा से इन दवाओं की दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, बंगाल, बिहार समेत 10 से अधिक राज्यों तक है। नशे के आदी लोग इन दवाओं का नशे के लिए उपयोग करते हैं। कमला नगर के अरोड़ा बंधुओं के नशे के कारोबार का मामला पंजाब पुलिस ने पकड़ा था।

निरीक्षण की जानकारी नहीं

औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली की सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम के निरीक्षण की कोई जानकारी नहीं है और ना ही टीम ने कार्रवाई के दौरान स्थानीय औषधि विभाग से संपर्क किया है। 

आमद नहीं कराई दर्ज

थाना कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि दिल्ली से कोई विशेष टीम दवा बाजार में छापे के लिए आई थी, इसकी कोई जानकारी नहीं है। टीम की ओर से किसी ने कोई आमद भी दर्ज नहीं कराई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed